फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गोरेगांव में औद्योगिक क्षेत्र के दो गोदामों में भीषण आग

Sat, 24 Aug 2019 03:02 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • महाराष्ट्र के गोरेगांव में औद्योगिक क्षेत्र के दो गोदामों में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई।
  • आग को नियंत्रित करने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए।
  • गोरेगांव पश्चिम के उद्योग नजर इंडस्ट्रियर एस्टेट के प्लॉट नंबर सात में सुबह करीब छह बजकर 57 मिनट पर आग लग गई।
  • आग रासायनिक और दवा उत्पादों के दो गोदामों में लगी।
विज्ञापन
दो गोदामों में आग लगी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के गोरेगांव में औद्योगिक क्षेत्र के दो गोदामों में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। आग को नियंत्रित करने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


मुंबई फायर ब्रिगेड प्रमुख एस रहांगदले का कहना है, "गोरेगांव पश्चिम के उद्योग नगर इंडस्ट्रियर एस्टेट के प्लॉट नंबर सात में सुबह करीब छह बजकर 57 मिनट पर आग लग गई। आग रासायनिक और दवा उत्पादों के दो गोदामों में लगी, दूसरे तल पर स्थित दो मंजिला इमारत में स्थित है।" 
  
अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों की टीम सुबह सात बजकर 25 मिनट तक पहुंच गई। तुरंत टीम आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाने के काम में आठ अग्निशमन इंजन लगे हुए थे। ऑपरेशन के दौरान दो दमकलकर्मियों के दम घुटने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहांगदले ने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने के असल कारणों का पता चल पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें