मुंबई के अंधेरी इलाके में मित्तल एस्टेट इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार शाम आग लग गई। अंधेरी-कुर्ला रोड पर मित्तल इंडस्ट्रियल एस्टेट की बिल्डिंग नंबर पांच में शाम करीब 4.45 बजे आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।