मुंबई के होटल सी प्रिंसेस में लगी भीषण आग
- फोटो : Twitter video grab
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जुहू इलाके स्थित होटल सी प्रिंसेस में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन विभाग ने दावा करते हुए कहा कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक होटल की पहली मंजिल में आग लग गई, जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो में होटल से काले धुएं के गुबार निकलते दिख रहे हैं।