पश्चिमी गोरेगांव में दुकानों में लगी आग
- फोटो : एएनआई
मुंबई के पश्चिमी गोरेगांव में मंगलवार की सुबह कपड़ों की दुकानों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार सात दुकानें आग की चपेट में आई हैं। चार फायर इंजिन और चार पानी के टैंकर मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।