दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में सोमवार रात आग लग गई। अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया में सबसे महंगे घरों में से एक है। बीएमसी ने बताया कि 27 मंजिला इस इमारत की नौवीं मंजिल पर रात करीब 9 बज कर 10 मिनट पर आग लग गई।
जानकारी मिलते ही आधा दर्जन फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि स्थित नियंत्रण में है। आग से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आग नौंवी मंजिल पर 4जी एंटीना तक सीमित थी।