फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सूरत के एक अस्पताल में लगी आग, मरीजों को आनन फानन में निकाला गया बाहर

Wed, 18 Nov 2020 05:33 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
आग (सांकेतिक चित्र) - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के सूरत में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार दोपहर को आग लग गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नानपुरा में स्थित चार मंजिला अस्पताल के भूतल पर दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि पहली मंजिल तक धूआं फैल जाने की वजह से कम से कम 16 मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। 

सूरत नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष अनिल गोकलानी ने बताया कि ऐसा लगता है कि आग अस्पताल के सर्वर कक्ष से लगना शुरू हुई। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। अतिरिक्त मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें