फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, महिलाओं का पीछा करने और डराने-धमकाने का आरोप

Thu, 04 Sep 2025 12:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।

सार

Kerala: केरल के विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ महिलाओं का पीछा करने और डराने-धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी बाल अधिकार आयोग के नोटिस और राजनेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की नौ अन्य शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
राहुल ममकूटाथिल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के विधायक राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके खिलाफ पीछा करने (स्टॉकिंग) और डराने-धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है और यह रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है। अपराध शाखा ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78(2) के तहत पीछा करने और धारा 352 के तहत आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसके अलावा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी बाल अधिकार आयोग की ओर से जारी नोटिस और राजनेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की नौ अन्य शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


पूरा मामला समझिए
ममकूटाथिल ने हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जब मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल के युवा नेता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उसके बाद भाजपा और माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया था। नेता पार्टी की आंतरिक जांच का भी सामना कर रहे थे। इसके बाद कई महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने उन पर इसी तरह के आरोप लगाए और राजनीतिक विरोधी विधायक पद से उनके इस्तीफे के लिए दबाव बढ़ा रहे थे।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की सिंगापुर के समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


ममकूटाथिल के खिलाफ कई आरोप
बीते शुक्रवार को केरल के कोझिकोड निगम क्षेत्र से भाजपा परिषद दल की नेता नव्या हरिदास ने ममकूटाथिल के खिलाफ कई और आरोप लगाए। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि कई महिलाओं और यहां तक कि ट्रांसजेंडर लोगों ने भी पलक्कड़ विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की सदस्यता से किया गया था निलंबित
पलक्कड़ से विधायक और एक महिला के बीच कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप जारी होने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इससे पहले गुरुवार को केरल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने पलक्कड़ विधायक पर लगे आरोपों पर टिप्पणी की थी और कांग्रेस पार्टी की ओर से गहन जांच का आश्वासन दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अगर आरोप गंभीर पाए गए तो कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें