फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित मरीजों पर प्राथमिकी दर्ज, संपर्क में आए लोगों के नाम नहीं बताने का आरोप

Tue, 24 Mar 2020 07:31 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

गुजरात के गांधीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक दंपति और उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन पर आरोप है कि उन्होंने उन दो लोगों के नाम नहीं बताए जो उनके संपर्क में आए और बाद में घातक संक्रमण से संक्रमित हो गए।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि दंपति के चाचा उन दो लोगों में शामिल हैं जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनके खिलाफ भी इस आरोप में मामला दर्ज किया गया है कि उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं दी कि वह दुबई से लौटे अपने भतीजे के संपर्क में आए हैं।

दंपति 16 मार्च को दुबई से लौटा था। 20 मार्च को 28 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और इसके अगले दिन उसकी पत्नी भी संक्रमित पाई गईं। उन दोनों और उनके परिवार को उन सभी लोगों के बारे में जानकारी देनी थी जो उनसे दुबई से लौटने के बाद मिले थे। इसके बाद, 54 लोगों की सूची बनाई गई लेकिन उसमें उनके चाचा और चाची का नाम नहीं था। वे दोनों सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


गांधीनगर के कलेक्टर कुलदीप आर्य ने कहा कि प्रशासन ने 28 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 54 लोगों की सूची बनाई थी और उनकी स्क्रीनिंग की। मगर हमारे संज्ञान में आया कि इस सूची में उसके चाचा और चाची का नाम नहीं था। इसके बाद हमने स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना का उल्लंघन करने के आरोप में व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया।
विज्ञापन


आर्य ने बताया कि उनके चाचा ने भी इस बात की जानकारी नहीं दी है वह दंपत्ति से मिले थे। इसलिए उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें