फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: सोशल मीडिया पर शरद पवार की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की, युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज

Tue, 29 Jun 2021 07:55 AM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने कहा कि एक राकांपा कार्यकर्ता डी एस सावंत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उपनगर चेंबूर निवासी कार्यकर्ता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


सावंत ने शिकायत में कहा कि किसी ने उन्हें फेसबुक के एक उपयोगकर्ता द्वारा पवार की संपादित तस्वीर साझा करने की जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने का प्रयास जारी है। गौरतलब है कि बीते दिनों एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक आयोजित हुई थी।  इसके साथ ही पवार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी तीन बार मुलाकात की थी। इन बैठकों के बाद अटकलें तेज हो गई कि विपक्षी दल  भाजपा के  खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने जा रहे हैं।

सियासी अटकलें तेज
गौरतलब है कि बीते दिनों एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक आयोजित हुई थी। इसके साथ ही पवार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी तीन बार मुलाकात की थी। इन बैठकों के बाद अटकलें तेज हो गई कि पवार के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट का गठन होने जा रहा है। हालांकि,  पवार के आवास पर हुईं बैठकों में कांग्रेस नेता और अन्य दलों के नेता शामिल नहीं हुए। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें