फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद में भाजपा विधायक प्रशांत बंब और अन्य 15 के खिलाफ गबन मामले में एफआईआर दर्ज

Fri, 20 Nov 2020 04:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, औरंगाबाद
विज्ञापन
प्रशांत बंब - फोटो : twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र में औरंगाबाद के गंगापुर तहसील से भाजपा विधायक प्रशांत बंब सहित अन्य 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर फर्जी कागजपत्र बनाकर गंगापुर शक्कर कारखाने से नौ करोड़ रुपये से अधिक का घोटाले करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा विधायक प्रशांत को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन गंगापुर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। हालांकि, बंब ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। एक अधिकारी ने कहा, विधायक के खिलाफ बुधवार रात गंगापुर पुलिस स्टेशन में कृष्णा पाटिल डोंगांवकर द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। बंब और 15 अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं 420, 406, 467, 468, 469, 471, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें