फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं किया पालन, पटाखे फोड़ने पर परिवार पर दर्ज हुई एफआईआर 

Sat, 03 Nov 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिवाली - फोटो : self
विज्ञापन
दिल्ली में कोर्ट की अवमानना का मामला सामने आया है। दरअसल कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था की दिवाली पर लोग रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जला पाएंगे। लेकिन पखाखे फोड़ने पर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एक परिवार के खिलाफ पुलिस ने केज दर्ज किया है। पटाखे जला रहे व्यक्ति का पड़ोसी परिवार ने विरोध किया था। जब वह व्यक्ति नहीं माना तो मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।     
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 39 वर्षीय दीनबंधू अपने परिवार के साथ जीडी कॉलोनी, मयूर विहार फेज-3 में किराए पर रहते हैं। वहीं उनके ऊपर वाले फ्लैट में दमनदीप नामक शख्स अपने परिवार के साथ रहते हैं। दमनदीप अपने बच्चों के साथ गुरुवार शाम पटाखे जलाने लगे। जिसपर दीनबंधू ने विरोध किया साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र भी किया।  

इसके बाद दोनों में बहस हो गई। दीनबंधू ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर सिर्फ दो घंटे के लिए पटाखे चलाने की इजाजत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें