बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का विवादों से पुराना नाता है। खबर है कि अभिजीत के खिलाफ पुलिस ने सार्वजनिक रूप से अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एएफआईआर दर्ज की है। अभिजीत के खिलाफ साइबर सेल में आदमी पार्टी की नेता प्रीती शर्मा मेनन ने शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद पुलिस ने अभिजीत के खिलाफ सूचना एवं प्रद्योगिकी एक्ट के सेक्शन 7 व आईपीसी की धारा 500 व 5009 के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता प्रीती के मुताबिक उन्होंने पुलिस कमिश्नर को इस बारे में ट्वीट कर शिकायत की थी। उन्होंने अपने शिकायत में गायक अभिजीत के द्वारा महिला पत्रकार को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। दरअसल में अभिजीत उस वक्त विवादों में आ गए थे जब उन्होंने चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के बाद अपने ट्वीटर अकाउंट पर मामले को लव-जिहाद का बताया था। इस पर महिला पत्रकार समेत अन्य लोगों ने अभिजीत को सलाह दी थी कि वह सांप्रदायिक उन्माद न भड़काएं।
इसी बात पर अभिजीत की ट्वीटर पर बहस होने लगी और बहस के दौरान उन्होंने स्वाति चतुर्वेदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्वाति ने अभीजित के खिलाफ दिल्ली के वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।