फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR against Raut: स्वप्ना पाटकर से पुलिस ने मांगा ओरिजनल ऑडियो, हत्या व दुष्कर्म की दी गई थी धमकी

Tue, 02 Aug 2022 12:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरोप है कि संजय राउत ने पाटकर को ईडी के समक्ष गवाही नहीं देने की धमकी दी थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद पाटकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ओरिजनल ऑडियो की कलीना स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में जांच कराना चाहती है। 

विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी द्वारा गिरफ्तार शिवसेना संजय राउत के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज धमकाने के मामले में शिकायतकर्ता से ओरिजनल ऑडियो टेप मांगा गया है। राउत के खिलाफ स्वप्ना पाटकर ने ईडी में शिकायत की है। इसके बाद स्वप्ना को फोन पर जान से मारने व दुष्कर्म की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन

आरोप है कि संजय राउत ने पाटकर को ईडी के समक्ष गवाही नहीं देने की धमकी दी थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद पाटकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस चाहती है कि पाटकर को कॉल करने वाले की पहचान की जा सके, इसलिए वह ओरिजनल ऑडियो की कलीना स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में जांच कराना चाहती है। 

2016 के ऑडियो में एक व्यक्ति दे रहा धमकी
हाल ही में एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला को अभद्र भाषा में धमकी देते सुना जा सकता है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एक पेन ड्राइव में ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपी थी, लेकिन हमें मूल ऑडियो चाहिए है। यह ऑडियो  2016 में रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने एक पेन ड्राइव में ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपी थी, लेकिन हमें मूल ऑडियो चाहिए है। यह ऑडियो  2016 में रिकॉर्ड किया गया था। मूल रिकॉर्डिंग मिल जाएगी, तो हम कॉल करने वाले की पहचान स्थापित करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की मदद लेंगे।
विज्ञापन


पाटकर को सुरक्षा प्रदान की गई
पुलिस ने राउत के खिलाफ एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 509 (महिला का अपमान करना) लगाई है। स्वप्ना पाटकर ने रविवार को पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया था। पाटकर के अनुरोध पर उसे सुरक्षा प्रदान की गई है। पाटकर ने पुलिस को बताया था कि उसे एक टाइप किए गए पत्र में दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी गई थी। यह पत्र 15 जुलाई को उसके घर आए एक अखबार में डाला गया था।

मुंबई में आज फिर छापे
इस बीच, ईडी ने मुंबई में आज फिर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इससे पहले रविवार को ईडी ने राउत व अन्य के ठिकानों पर जांच की थी। बता दें, ईडी ने रविवार रात राउत को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में सौंपा है। यह मामला मुंबई की पात्रा चॉल घोटाले से जुड़ा है। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें