फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई नियमों के उल्लंघन के लिए फेडरल बैंक पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना

Wed, 03 Oct 2018 08:35 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
federal bank
विज्ञापन
दक्षिण भारत के फेडरल बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने कई खामियों के लिए पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक पर यह जुर्माना बड़े कर्ज लेने वाले के बारे में रिपोर्ट करने में चूक और ग्राहकों को मुआवजे का भुगतान नहीं करने और अन्य उल्लंघनों के लिए लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बैंक ने बड़े कर्ज पर सूचना संबंधी केंद्रीय रिपॉजिटरी (सीआरआईएलसी) पर रिपोर्टिंग संबंधी रिजर्व बैंक के नियमों का अनुपालन नहीं किया। इसके अलावा बैंक ने जोखिम आधारित निगरानी आकलन पर भी रिजर्व बैंक को रिपोर्ट करने में चूक की। 

साथ ही बैंक ने ग्राहकों की एटीएम संबंधी शिकायतों के निपटान में देरी के लिए जुर्माना भी नहीं चुकाया। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहक को जानिये (केवाईसी) तथा मनी लांड्रिंग रोधक नियमों के अनुपालन में भी चूक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें