केंद्र ने चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 के पुराने नोटों को लेकर बुधवार को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक 10 या उससे ज्यादा पुराने नोट पाए जाने पर कम से कम 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। कानून लागू होने के बाद से पुराने नोटों पर सरकार और आरबीआई की जिम्मेदारी खत्म हो गई है। बता दें कि सरकार ने आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड की सलाह पर नोटबंदी लागू थी। कानून 31 दिसंबर 2016 के बाद से पुराने नोट रखने, किसी और को देने या प्राप्त करने पर प्रतिबंध लगाता है। अगर पुराने नोट पाए जाते हैं प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत अर्थदंड लगाएगी।
इसी विषय को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन एक पोल किया। पोल का सवाल था, '10 से ज्यादा पुराने नोट मिलने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाना सही है ?'
पोल के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं-
- पोल में कुल 8493 लोगों ने वोट किया।
- पोल में 62.26 फीसद यानि 5288 लोग मानते हैं कि ये निर्णय सही है यानि 10 से ज्यादा पुराने नोट मिलने पर जुर्माना लगाना ठीक है।
- वहीं, 35.42 फीसद यानि 3008 लोग कहते हैं कि ऐसा निर्णय सही नहीं है।
- इसके अलावा 197 लोग यानि 2.32 फीसद ऐसे भी हैं, जो इस बारे में कुछ कह नहीं सकते।