फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Singapore Relations: सिंगापुर के पीएम वोंग ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Wed, 03 Sep 2025 03:30 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पहली मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, पर्यावरण और कौशल विकास जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग - फोटो : एक्स@FinMinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई, जहां दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर बातचीत की। इस बातचीत का मकसद व्यापार, निवेश, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और पर्यावरण जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना था। इस दौरान दोनों नेताओं ने इन सभी क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। 

बता दें कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। उनकी यह यात्रा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है। बैठक में सिंगापुर की ओर से उनके साथ कार्यवाहक परिवहन मंत्री जेफरी सिओ और विदेश मामलों की राज्य मंत्री गान सिओ हुआंग भी शामिल हुए। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद संबंधों की पुष्टि करती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  India-Singapore Ties: तीन दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे सिंगापुर के PM वोंग; आर्थिक संबंध को मजबूत करने पर जोर

Trending Videos
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग - फोटो : एक्स@FinMinIndia

सिंगापुर के पीएम ने सीतारमण से मुलाकात पर जताई खुशी
इसके साथ ही सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीतारमण से मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें वित्त मंत्री सीतारमण से दोबारा मिलकर खुशी हुई। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के नतीजों और सीमा पार डेटा और पूंजी बाजारों में सहयोग पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें:- India Singapore Ties: भारत-सिंगापुर के संबंध होंगे मजबूत, दोनों देशों के मंत्रियों की बैठक में होंगे 10 समझौते

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से भी मिलेंगे वोंग
प्रधानमंत्री वोंग अपनी तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री वोंग का स्वागत भारत के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। उनके साथ उनकी पत्नी और कई सीनियर अधिकारी भी भारत आए हैं। यह यात्रा भारत और सिंगापुर के बीच दोस्ती को एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
सिंगापुर के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने दिल्ली के राजघाट में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें