फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल एक साल और बढ़ा

Sat, 23 Sep 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
Arvind Subramanian - फोटो : File Photo
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल इस साल अक्टूबर में समाप्त होना था। अपने कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद सुब्रमण्यम ने कहा, मैं चुनौतियों का सामना करके बेहद खुश हूं, सरकार इस वक्त कई मोर्चों पर काम कर रही है।
विज्ञापन


अरविंद सुब्रमण्यम ने 16 अक्टूबर 2014 को मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल को बढ़ाए जाने के बाद वो इस पद पर अक्टूबर 2018 तक बने रहेंगे।
  Delighted to take on the challenges; Government is working on multiple fronts: Chief Economic Advisor Arvind Subramanian on 1-year extension pic.twitter.com/f5MGpjuFsH — ANI (@ANI) September 23, 2017
विज्ञापन

इसी सप्ताह वित्त मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात से इनकार किया था कि अरविंद सुब्रमण्यम अपना इस्तीफा देने वाले हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर अरविंद वित्त मंत्रालय को बड़े आर्थिक मामलों पर सलाह देते हैं और अन्य बातों के अलावा आर्थिक समीक्षा तथा मध्यावधि समीक्षा तैयार करते हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें