फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं वित्त मंत्री ने दिया राजनीतिक भाषण: थरूर

Sun, 14 Feb 2021 03:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के लोकसभा में बजट की चर्चा पर दिए जवाब को राजनीतिक भाषण करार देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, वित्तमंत्री विपक्ष के सवालों और चिंताओं का जवाब देने में विफल रहीं।

विज्ञापन


थरूर ने कहा, विपक्ष ने जितने सवाल किए उनमें से एक का भी जवाब नहीं मिला। हमने पूछा था कि देश की नई शिक्षा नीति के लिए अधिक पैसे की जरूरत होगी जो सरकार ने नहीं दिए हैं लेकिन वित्तमंत्री ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

इसी तरह पेट्रोल डीजल जैसे ईंधन पर वसूले जा रहे भारी करों से जुड़े सवाल पर भी कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है। राहुल गांधी के किसानों का मुद्दा उठाने पर थरूर ने कहा, कृषि भी बजट का हिस्सा है और राहुल गांधी को इस मुद्दे को उठाने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें