फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र सरकार आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं करेगीः जेटली

Thu, 24 Aug 2017 06:11 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
arun jaitley
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने आरक्षण की व्यवस्था पर पुनर्विचार करने से इनकार किया है। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की तर्ज पर अनुसूचित जातियों (एससी) की उप श्रेणियां बनाने का भी कोई सरकार का कोई इरादा नहीं है। यह बात वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार के पास न तो कोई ऐसा प्रस्ताव है और न ही भविष्य में ऐसा कोई प्रस्ताव आएगा। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सुझावों के अनुसार आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करेगी।

पढ़ेंः- अरुण जेटली मानहानि केसः दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को भेजा नोटिस

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या ओबीसी की तरह एससी कोटे में भी कोटा देने के लिए उप श्रेणियां बनाई जाएंगी, तो जेटली ने कहा कि इस बारे में भी कोई प्रस्ताव सरकार के समक्ष नहीं है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने ओबीसी में उप श्रेणी बनाने के लिए आयोग गठित करने की पहल की है ताकि आरक्षण के लाभ से वंचित ओबीसी की उप जातियों को इसका फायदा पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने की थी वकालत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सितंबर, 2015 में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की वकालत की थी क्योंकि उनके अनुसार इस व्यवस्था को राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया गया। भागवत ने इसके लिए एक गैर राजनीतिक समिति बनाने का सुझाव दिया था जिसे यह तय करना था कि आरक्षण किसे मिलना चाहिए और कितने समय तक मिलना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें