फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए के एक मंत्री के विरोध पर रोका गया था ‘आधार’ : जेटली

Mon, 07 Jan 2019 07:24 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आरोप लगाया कि यूपीए के एक वरिष्ठ मंत्री ने आधार के विचार का विरोध किया। इसके बाद इसे रोक दिया गया था। नंदल नीलेकणि के विचार पर यूपीए बंटा हुआ था। प्रधानमंत्री भी निर्णय नहीं ले पा रहे थे। नामांकन जारी रहा, लेकिन रफ्तार काफी धीमी थी। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद ही इसका काम आगे बढ़ा। 

विज्ञापन


 जेटली ने ‘आधार के लाभ - आज यह कहां है’ शीर्षक से लिखे पोस्ट में आधार की सफलता के लिए दो लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नंदन नीलेकणि ने इसे शुरू किया। बाद में डॉ. अजय भूषण पांडे ने इसे दिशा दी और इसका विस्तार किया। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने 21 करोड़ पैन कार्ड धारकों को उनके आधार नंबर के साथ जोड़ा है।

अब तक कुल 2,579 करोड़ प्रमाणीकरण किए गए हैं और प्रति दिन 2.7 करोड़ प्रमाणीकरण किए जाते हैं। यूआईडीएआई के पास प्रतिदिन 10 करोड़ प्रमाणीकरण की क्षमता है। 15 दिसंबर, 2018 तक 63.52 करोड़ बैंक खाते आधार से जुड़े हैं। जेटली ने दावा किया आधार के कारण हुई बचत से आयुष्मान भारत जैसी तीन योजनाएं चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत से हॉस्पिटल सेक्टर में आएगी तेजी : इक्रा
नई दिल्ली। कई नियामकीय प्रतिबंधों के कारण पिछले दो वर्ष से मंद पड़े हॉस्पिटल सेक्टर में आयुष्मान भारत जैसी योजना से तेजी आएगी। इक्रा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस योजना से इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ेगी और अस्पतालों के राजस्व में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी और दवा मूल्य नियंत्रण प्राधिकरण जैसे नियामकीय सुधारों से क्षेत्र का मुनाफा काफी गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें