फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- सेना अपने ही क्षेत्र में क्यों करेगी हमला?

Sat, 02 Mar 2019 01:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : ANI
विज्ञापन

26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित बालाकोट के आतंकी कैंपों पर बमबारी करके उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद जहां बहुत से लोग इसे पुलवामा आतंकी हमले का बदला बता रहे थे तो वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूछा था कि यह बालाकोट कश्मीर वाला है या खैबर पख्तूनख्वा वाला? उनके इसी बयान पर आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तंज कसा है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा, 'जब हमारी वायुसेना केपीके के बालाकोट पहुंचे तो इससे पहले की जानकारी जुटा पाते कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि यह बालाकोट नियंत्रण रेखा वाला है। कुछ लोग जिन्हें मैं अनिवार्य विरोधाभासी कहता हूं उन्हें एक नया बालाकोट मिल गया और उन्होंने यह चेक करना जरूरी नहीं समझा कि हमारे पूंछ में जो है उसका नाम बाला कोटे है। हमारी सेना अपने ही क्षेत्र में हमला क्यों करेगी?'

कहां है बालाकोट?


पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के मनशेरा जिले में बालाकोट स्थित है। यह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 160 किलोमीटर की दूरी पर है। बता दें जब 2005 में कश्मीर में भूकंप आया था तो बालाकोट पूरी तरह से तहस-नहस हो गया था। इस शहर को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए काफी काम हुआ। इस शहर को फिर से पहले जैसा बनाने में सऊदी अरब ने भी काफी मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें