फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई महीने में जीएसटी से 92,283 करोड़ रुपये का रेवेन्यूः जेटली

Tue, 29 Aug 2017 09:32 PM IST
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन
एक जुलाई 2017 से देश भर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू होने के बाद पहले महीने सरकार ने जीएसटी के मद में कुल 92,283 करोड़ रुपये की वसूली की है। इस अवधि के लिए कुल 38.38 लाख रिटर्न दाखिल किए गए, जो कुल जीएसटी नंबर धारकों का 64.42 फीसदी है।   
विज्ञापन

  38.38 Lakh of the 59.57 Lakh, filed their return till 10 am today. So till today morning 64.42% of ppl eligible for July have complied: FM pic.twitter.com/iBr8Vu1kj5 — ANI (@ANI) 29 August 2017
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार शाम यहां बताया कि जीएसटीएन में अगस्त 2017 के दौरान पंजीकृत हुए कारोबारियों और कंपोजिशन डीलरों को छोड़ दें, तो जुलाई महीने के लिए कुल 59.57 लाख कारोबारियों या कंपनियों द्वारा रिटर्न दाखिल करना जरूरी था। 29 अगस्त 2017 की सुबह दस बजे तक 38.38 लाख रिटर्न दाखिल हुए, मतलब 64.42 फीसदी कारोबारियों ने जुलाई के लिए रिटर्न दाखिल किया।  
विज्ञापन

  ⁠⁠⁠⁠⁠IGST will now be allocated between centre & states as far registrations are concerned,total 72.33 lakh tax payers who have migrated: FM — ANI (@ANI) 29 August 2017
  Rs 92,283 crore revenue has been received as GST for July: Arun Jaitley — ANI (@ANI) 29 August 2017
उन्होंने बताया कि जुलाई महीने के लिए 29 अगस्त, 2017 की सुबह 10 बजे तक सरकार के पास जीएसटी मद में कुल 92,283 करोड़ रुपये जमा हुए। इस राशि में से सीजीएसटी मद में 14,894 करोड़ रुपये, एसजीएसटी मद में 22,722 करोड़ रुपये, आईजीएसटी मद में  47,469 करोड़ रुपये और सेस के मद में 7198 करोड़ रुपये जमा हए।  

उल्लेखनीय है कि जीएसटी से पहले केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग और राज्यों के वाणिज्यिक कर विभाग में कुल 72.33 लाख करदाता पंजीकृत थे। इनमें से 58.53 लाख करदाताओं ने पूर्ण रूप से अपना माइग्रेशन जीएसटीएन में करवा लिया, जबकि 13.80 लाख करदाताओं की माइग्रेशन की प्रक्रिया में कुछ काम अभी भी शेष है। सरकार के मुताबिक 29 अगस्त, 2017 की सुबह 10 बजे तक कुल 18.83 लाख नए करदाताओं ने जीएसटीएन में पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें