फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News: विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों को वित्तमंत्री ने किया संबोधित, इन कॉन्कलेव में शामिल हुए गोयल और गडकरी

Fri, 04 Aug 2023 04:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने 2047 तक भारत के विकसित देश बनने के लिए किए जा रहे सुधारों और निजी क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में तेज गति से हो रहे विकास की सराहना की।
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को विश्व बैंक समूह के 11 कार्यकारी निदेशकों (ईडी) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत समान विकास के लिए समुदायों को सशक्त बना रहा है। गरीबों के लिए अवसर पैदा करने पर ध्यान दे रहा है। 2014 के बाद से भारत में लाए गए सुधारों ने योजना के विकेंद्रीकरण को सक्षम किया है।

बता दें, ईडी फिलहाल भारत के दौरे पर है। ईडी ने मुंबई, अहमदाबाद और लखनऊ का दौरा करने के बाद वित्त मंत्री से मुलाकात की और अपनी अहम बातें साझा की। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने 2047 तक भारत के विकसित देश बनने के लिए किए जा रहे सुधारों और निजी क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में तेज गति से हो रहे विकास की सराहना की। ईडी ने बिजली, पानी और सड़क सहित अन्य बुनियादी ढांचे और डिजिटल प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप में हासिल की गई सफलता की सराहना की। उन्होंने जीएसटी, नारीशक्ति और फास्टैग जैसे प्रयासों को सराहा है।

भारत-लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र को पीयूष गोयल ने किया संबोधित

विज्ञापन

सीआईआई इंडिया-एलएसी कॉन्क्लेव के पहले दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संबोधित किया। नौवें आयोजन के पहले दिन उन्होंने कहा कि कहा कि भारत और लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन क्षेत्र को अधिक निकटता से सहयोग करने और एक-दूसरे पर विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ विकासात्मक अनुभवों को साझा करने की आवश्यकता है। पीयूष गोयल ने भारत-एलएसी सहयोग के लिए चार सूत्रीय एजेंडे की भी सिफारिश की। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि नौंवे सीआईआई भारत-लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस दौरान मैंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे हमारे देशों के बीच अधिक आर्थिक जुड़ाव आपसी विकास और समृद्धि को साकार करने में मदद मिल सकती है। गोयल ने कहा कि विश्वास का माहौल और एक साथ काम करके, भारत और एलएसी देश चीनी व्यापार के क्षेत्र जैसी सबसे जटिल समस्याओं का समाधान ढूंढने में भी सक्षम होंगे।

नितिन गडकरी ने की ऑटोमोबाइल उद्योग की तारीफ
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आरआईसीएस वार्षिक पुरस्कार समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी का सपना है कि भारत पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सके। ऑटोमोबाइल उद्योग पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में 7.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार। ऑटोमोबाइल उद्योग केंद्र-राज्य सरकार को सबसे अधिक जीएसटी दे रहा है। ऑटोमोबाइल उद्योग 4 करोड़ 50 लाख नौकरियां पैदा करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश के विकास के लिए उद्योगों का विकास करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें