फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षद्वीप मामला: फिल्म निर्माता आयशा ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, देशद्रोह का आरोप हटाने की मांग

Wed, 14 Jul 2021 12:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने कहा था कि केंद्र सरकार ने बायो वेपन के तौर पर प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की तैनाती की है। इसके बाद उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आयशा सुल्ताना - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय गृह सचिव को उनके खिलाफ 'जैव हथियार' टिप्पणी के लिए लगाए गए देशद्रोह के आरोप को हटाने का निर्देश देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने लक्षद्वीप में नया प्रशासक नियुक्त करने की अपील की है।
विज्ञापन


सुल्ताना ने लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद भाजपा के लक्षद्वीप प्रदेश अध्यक्ष ने राजद्रोह का केस दर्ज करवाया था।


 


लक्षद्वीप पुलिस ने की थी आयशा सुल्ताना से पूछताछ, लैपटॉप जब्त
फिल्मकार आयशा सुल्ताना के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के मामले की जांच कर रही लक्षद्वीप पुलिस ने बृहस्पतिवार उनसे पूछताछ की और उनका लैपटॉप जब्त कर लिया था।

सुल्ताना ने पूछताछ के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया था कि लक्षद्वीप पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने यहां कक्कानाड के निकट उनके फ्लैट पर तलाशी ली और उनका तथा भाई का लैपटॉप जब्त कर लिया। साथ ही उन्होंने बैंक खातों की जानकारी भी मांगी । 

विज्ञापन


सुल्ताना ने कहा कि पुलिस कर्मी उन्हें सूचना दिए बगैर उनके घर आ पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच के नाम पर पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। पुलिस ने पिछले महीने भी सुल्ताना से पूछताछ की थी।

यह था पूरा मामला
एक मलयालम टीवी समाचार चैनल पर डिबेट के दौरान फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने कहा था कि लक्षद्वीप में अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं था, लेकिन अब हर रोज 100 केस सामने आ रहे हैं। मैं स्पष्ट तौर से कह सकती हूं कि केंद्र सरकार ने बायो वेपन के तौर पर प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की तैनाती की है।

आगे कहा था कि वह यहां पर अलोकतांत्रिक, जनविरोधी नीतियों को लागू कर रहे हैं, जिससे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आयशा सुल्ताना के बयान के बाद भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की और उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें