फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख विद्यार्थियों ने देखी प्रधानमंत्री के जीवन पर बनी फिल्म ‘चलो जीते हैं’

Wed, 19 Sep 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
चलो जीते हैं फिल्म
विज्ञापन

भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’, राज्य के 16,000 स्कूलों के करीब 15 लाख छात्रों ने मंगलवार को देखी।

विज्ञापन


हालांकि, स्कूली छात्रों को यह फिल्म दिखाने के सरकार के फैसले की विपक्षी दलों ने काफी आलोचना की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नानाजी देशमुख प्रतिष्ठान और पार्थ नॉलेज नेटवर्क ने लाइव लिंक के जरिए फिल्म का प्रदर्शन किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बचपन पर बनी फिल्म 16,000 स्कूलों के 15,00,000 से अधिक छात्रों ने तो देखी ही, इसके अलावा अन्य देशों के 60,000 से अधिक लोगों ने भी इसे देखने के लिए लॉग इन किया।’

उन्होंने बताया कि पहले तो इस लघु फिल्म को केवल दो बार ही लाइव दिखाने की योजना थी लेकिन प्रतिक्रिया इतनी अच्छी मिली कि आयोजकों को लाइव लिंक पूरे दिन के लिए खोलनी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट-भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें