फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज में कश्मीर से चुने गए 15 युवा, 3 बेटियां भी शामिल

Sun, 29 Apr 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल के बच्चे की मां अनु कुमारी सिविल सर्विसेज में दूसरे नंबर पर रहीं। हरियाणा की रहने वाली अनु की तारीफ देशभर में हो रही हैं, लेकिन जम्मू और कश्मीर की 3 बेटियां ऐसी हैं, जिन्होंने सिविल सर्विसेज क्लियर किया है। राज्य से 15 उम्मीदवार चुने गए हैं और इनमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


खास बात हैं कि 100 टॉपर्स में से तीन युवक कश्मीर के हैं। सत्तारूढ़ महबूबा सरकार ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं। 69वीं रैंक पर आने वाले अभिषेक शर्मा ने कश्मीर में हो रही पत्थरबाजी पर अपनी राय रखी। 

अभिषेक ने कहा कि युवकों को जीवन में समृद्धि लानी चाहिए, क्योंकि युवा किसी से कम नहीं हैं। अगर शांतिपूर्ण माहौल मिले तो हम राज्य और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।' उन्होंने कहा, ' अगली पीढ़ियों को सुरक्षित करना जरूरी है, नहीं तो वे भी पत्थरबाजी से अछुते नहीं रहेंगे।' 
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज में चुने जाने वाले मेंढर के आमिर बशीर ने युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने की हिदायत दी। बशीर ने युवाओं से कहा कि परिवार का महत्व समझे और परिजनों को खुश रखें। बता दें कि यूपीएससी की ओर से शुक्रवार रात सिविल सर्विसेज 2017 का रिजल्ट घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें