फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गिने-चुने दिन बचे हैं : योगी आदित्यनाथ

Sun, 03 Feb 2019 09:08 PM IST
Avdhesh Kumar भाष, कोलकाता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

तीन फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनविरोधी सरकार के गिने-चुने दिन ही बचे हुए हैं।

विज्ञापन


आदित्यनाथ ने 19 जनवरी को कोलकाता में तृणमूल की विपक्ष की रैली में शामिल हुए नेताओं से इस बात का आत्मावलोकन करने को कहा कि किसी प्रकार से राज्य सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को तबाह कर रही है।

आदित्यनाथ को दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में रविवार को गणतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करना था लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को समारोह स्थल के निकट उतरने की अनुमति नहीं मिली जिससे वह रैली में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऑडियो लिंक के जरिए रैली को संबोधित करते हुए कहा, तृणमूल सरकार ने मुझे आने और आपसे मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी। इसलिए आपको संबोधित करने के लिए मुझे मोदी जी के डिजिटल इंडिया का सहारा लेना पड़ा। यह तृणमूल सरकार जन विरोधी, लोकतंत्र विरोधी है और इसने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल सरकार भाजपा से भयभीत है और यह भलीभांति जानती है कि बंगाल में उसके गिने चुने दिन बचे हैं। उन्होंने तृणमूल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीतिक के लिए पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें।

आदित्यनाथ ने कहा, ममता बनर्जी को यह याद रखना चाहिए कि वह सरकार और उसकी एजेंसियों का राज्य में दुरुपयोग नहीं कर सकतीं। यह शर्मानाक है कि सरकारी अधिकारी राज्य में तृणमूल कांग्रेस के कैडर की तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें