तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोगलु ने भारत को आगाह किया है कि आतंकी संगठन फेतुल्ला टेरिस्ट ऑर्गेजाइनेशन (FETO) भारत में भी घुस गया है। मंत्री के मुताबिक तुर्की में बगावत करवाने वाले फेतुल्ला गुलेन के संगठन ने भारत में अपनी पैठ बना ली है। यह जानकारी मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
मेवलुत ने कहा, 'भारत में अपने सहयोगियों और स्कूल्स के जरिए यह आतंकी संगठन घुस रहा है।' उन्होंने यह भी कहा, 'जिन देशों में यह अपनी पैठ बना रहा है उन्हें सतर्क किया जा रहा है ताकि वे तुरंत कार्रवाई कर सकें।'
मेवलुत ने कहा कि आतंकवाद का चाहे कोई भी रूप हो वह पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है।
भारत ने दी यह प्रतिक्रिया
Sushma Swaraj, attack on Africans in Delhi, Shake hand, India loves you
- फोटो : टि्वटर
भारत की ओर से कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप का कहना है कि भारत तुर्की की चिंताओं को लेकर भारत संवदेनशील है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। हमने अंकारा (तुर्की की कैपिटल) की चिंताओं और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल FETO से जुड़े सभी संगठनों पर पाबंदी लगाने की मांग को गंभीरता से लिया है।
बताते चलें कि पिछले महीने FETO ने प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन को पद से हटाने का विरोध किया था और इसके लिए प्रेसिडेंट ने अमेरिका में रह रहे फेतुल्ला गुलेन का जिम्मेदार ठहराया था।
क्या है FETO
तुर्की
FETO एक आरोप आतंकी संगठन है जिसे तुर्की ने फेतुल्ला टेरर ऑर्गेनाइजेशन करार दिया है। इस संगठन ने पिछले महीने 15 जुलाई की रात तुर्की में तख्तापलट की कोशिश की थी।
ऐसा माना जा रहा है कि इस तख्तेपलट की अगुवाई अमेरिका में रह रहे मुस्लिम धर्म प्रचारक फेतुल्ला गुलेन की अगुवाई में की गई थी। इस विरोध में हिंसा भी हुई जिसमें 240 लोग मारे गए जबकि 1500 से ज्यादा घायल हो गए थे।