फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPF ने पकड़ी महिला जेबकतरी, पुलिस की वर्दी पहन ट्रेन में उड़ाती थी सामान

Sat, 22 Oct 2016 06:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
ट्रेन में सफर करने वाले यात्री जरा सावधान हो जाएं। अगर आपके आसपास पुलिस की वर्दी पहने कोई महिला या युवक खड़ा हो तो जरूरी नहीं कि वह पुलिस में ही है और आपकी हिफाजत के लिए वहां खड़ा है। यह भी हो सकता है कि वह आपकी जेब काट ले जाए और आपको शक भी न हो। 
विज्ञापन


गजरौला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया। पुलिस की वर्दी पहने महिला से उसकी तैनाती के बारे में आरपीएफ के एक दरोगा ने पूछा, तो जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर शक हो गया। सख्ती से पूछताछ व तलाशी लिए जाने के बाद रेलवे पुलिस को मालूम हुआ कि पुलिस की वर्दी पहने हुए वह एक जेब कतरी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी महिला को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। 

कोटद्वार से दिल्ली के लिए चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस रोजाना गजरौला जंक्शन पर करीब पौने आठ बजे पहुंचती है। यहां पर ट्रेन का इंजन बदला जाता है, तो तकरीबन तीस मिनट तक गाड़ी स्टेशन पर खड़ी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर दरोगा ने इंस्पेक्टर को बुलाया

- फोटो : demo Pic
शुक्रवार रात करीब आठ बजे गजरौला स्टेशन गढ़वाल एक्सप्रेस के महिला कोच में एक 24 वर्षीय महिला कांस्टेबल बैठी थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे आरपीएफ के दरोगा अनिल तेवतिया ने युवती से उसकी तैनाती के बारे में पूछा तो वह दरोगा को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। 

शक होने पर दरोगा ने इंस्पेक्टर को फोन कर मौके पर बुला लिया। महिला को ट्रेन से उतार लिया गया। सख्ती से पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन फर्जी पुलिस के पहचान पत्र, 2880 रुपये, तीन ब्लेड व दो एंड्रायड मोबाइल बरामद किए गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।  

आरपीएफ इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि युवती पुलिस की वर्दी पहने हुए थी। इसके पास से तीन नए ब्लेड बरामद किए गए। इससे जेबकतरी होने का ज्यादा शक है। इसके पास से मिले आधार कार्ड पर नाम सपना यादव पुत्री रामकिशोर यादव निवासी गांव गढ़वा उत्तरी, भगवंतनगर उन्नाव लिखा हुआ है। जांच की जा रही है, इसके साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की तैयारी भी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें