फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: व्यवसायी हिरानंदानी और उनके बेटे को ईडी का समन, फेमा मामले में दोनों को आज पूछताछ के लिए बुलाया

Mon, 26 Feb 2024 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दर्शन हीरानंदानी पिछले कई सालों से दुबई में रह रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा उल्लंघन के आरोपों की जांच के सिलसिले में, रियल एस्टेट समूह हीरानंदानी के मुंबई में और उसके आसपास स्थित करीब चार परिसरों पर पिछले सप्ताह छापे मारे थे। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में मुंबई स्थित प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर हीरानंदानी समूह के प्रवर्तकों निरंजन हीरानंदानी व उनके बेटे दर्शन को पूछताछ के लिए 26 फरवरी को तलब किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि दोनों को केंद्रीय एजेंसी के मुंबई स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। हालांकि, वे एक अधिकृत प्रतिनिधि के जरिये अपना प्राथमिक बयान देने का विकल्प चुन सकते हैं। दर्शन हीरानंदानी पिछले कई सालों से दुबई में रह रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा उल्लंघन के आरोपों की जांच के सिलसिले में, रियल एस्टेट समूह हीरानंदानी के मुंबई में और उसके आसपास स्थित करीब चार परिसरों पर पिछले सप्ताह छापे मारे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें