फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर महाराष्ट्र में एफडीए की कार्रवाई: 43 लाइसेंस निलंबित, ब्लिंकिट पर भी कार्रवाई; कहां मिली गड़बड़ी?

Sat, 07 Nov 2026 07:41 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।

सार

दिवाली से पहले महाराष्ट्र में एफडीए ने 73 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की और 43 के लाइसेंस निलंबित कर दिए। जांच में कई जगह गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिला, आखिर कहां-कहां हुई कार्रवाई? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
एफडीए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में दिवाली के दौरान खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 43 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। विभाग ने पूरे राज्य में 73 ठिकानों की जांच की थी।
विज्ञापन


एफडीए ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि 6 और 7 नवंबर को जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान राज्य के सात मंडलों में हुआ। इनमें ग्रेटर मुंबई, कोंकण, नासिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और अमरावती शामिल हैं।

किन खाद्य पदार्थों और दुकानों की हुई जांच?
इस अभियान में मिठाई, खोया, पनीर और फरसान बनाने व बेचने वाली दुकानों की जांच की गई। दिवाली के नाश्ते, सूखे मेवे और खाने के तेल का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई हुई। इसके अलावा होटल, क्लब, कैंटीन, किराना दुकानें, ई-कॉमर्स कंपनियां और कैटरिंग सेवाएं देने वाले कारोबारियों की भी जांच की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन: भाजपा मुख्यालय में होगा कार्यक्रम, क्या है पार्टी की तैयारी; कौन होंगे शामिल?

एफडीए ने इस दौरान 29 प्रतिष्ठानों से 17,824 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किए। इनकी कीमत 63.09 लाख रुपये बताई गई है।

बयान के मुताबिक, ऐसे खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिन्हें लोगों की सेहत के लिए खतरनाक माना गया। यह कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई। विभाग ने कुल 43 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित किए।

किस मंडल में सबसे ज्यादा लाइसेंस निलंबित हुए?
एफडीए के मुताबिक, नागपुर में सबसे ज्यादा 18 लाइसेंस निलंबित किए गए। इसके बाद नासिक में 9 लाइसेंस निलंबित हुए। ग्रेटर मुंबई में 5 लाइसेंस निलंबित किए गए। पुणे और छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती में 3-3 लाइसेंस सस्पेंड किए गए। वहीं, कोंकण में 2 लाइसेंस रद्द किए। 

जांच में क्या-क्या गड़बड़ियां मिलीं?
एफडीए की जांच में खाद्य सुरक्षा से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन मिला। कई जगहों पर उत्पादन और खाद्य पदार्थों को रखने की जगह साफ-सुथरी नहीं थी। खिड़कियों पर जाली नहीं लगी थी। कीटों से बचाव के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे।

ब्लिंकिट और मुंबई के ओरिएंट क्लब पर भी कार्रवाई
एफडीए के बयान के मुताबिक, कार्रवाई का सामना करने वाले प्रतिष्ठानों में वर्धा स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है। यह कंपनी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट का संचालन करती है। अभियान के दौरान इसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।

कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली से जुड़े दस्तावेज भी नहीं मिले। इसके अलावा, कई कारोबारी पानी की जांच रिपोर्ट नहीं दिखा सके। खाद्य पदार्थ बनाने और संभालने वाले कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं मिले। कुछ प्रतिष्ठान खरीद के बिल भी पेश नहीं कर पाए।

मुंबई के ओरिएंट क्लब पर भी कार्रवाई हुई। इसके अलावा मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, नासिक, पुणे और नागपुर की कई मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए। 

एफडीए ने राजमार्ग पर खाद्य पदार्थ ले जा रहे दो वाहनों से 3,935 किलोग्राम खोया और मिठाई जब्त की। विभाग ने एक अलग कार्रवाई भी की। मुंबई के बोरीवली और भांडुप में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के पांच मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


ये मामले खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत दर्ज किए गए थे। इन मामलों में विभाग ने कुल 70,000 रुपये का जुर्माना वसूला। एफडीए ने बताया कि जांच अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने भी लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें