फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामला: सीबीआई ने जब्त किए तीन करोड़ रुपये, सोने के जेवर

Sun, 30 May 2021 03:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • भोपाल में एफसीआई अधिकारियों के ठिकानों से नोट गिनने वाली मशीन भी पकड़ी 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने भोपाल में रिश्वत मामले में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चार अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये नकद, आभूषण और एक नोट गिनने की मशीन बरामद की है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एक मंडल प्रबंधक समेत चार अधिकारियों को कथित रूप से एक कंपनी के लंबित बिलों को जारी करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि भोपाल में छापे के दौरान इन लोगों के पास से तीन करोड़ नकद, एक किलो सोने व चांदी के जेवर और एक नोट गिनने वाली मशीन जब्त की गई। ये पैसे लकड़ी की अलमारी की तिजोरी में बंद थे। इनके पास से एक डायरी भी मिली है जिनमें रिश्वत देने वालों के नाम लिखे हैं। जब्त की गई नकदी को अलग-अलग लिफाफों में रखा गया था जिनमें कुछ पर देने वाली पार्टियों के नाम, तारीख लिखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें