फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी नेता फैयाज अहमद ने एलजी के बयान पर जताया एतराज, कहा-क्या पहले हम पाकिस्तान के साथ थे?

Tue, 28 Jan 2020 03:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीडीपी नेता फैयाज अहमद मीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता और राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद मीर ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के हालिया बयान पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों के दौरान हमने कुर्बानियां दी हैं। हमारे लोगों ने भारत की तरफ से जंग लड़ी है। ऐसे में उनका यह कहने का मतलब है कि क्या अनुच्छेद-370 के खात्मे के पहले हम पाकिस्तानी थे। दरअसल मुर्मू ने रविवार को कहा था कि अनुच्छेद-370 के खात्मे के बाद जम्मूू-कश्मीर पूरी तरह से भारत में शामिल हुआ।

विज्ञापन


मीर ने कहा कि पिछले साल तक राज्य में राज्यपाल होता था और अब वहां उपराज्यपाल है, बस यही बदलाव हुआ है। पहले यह राज्य था और अब यह केंद्र शासित राज्य है, यह दूसरा बदलाव है लेकिन हमारे एलजी का कहना है कि अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से भारत में शामिल हुआ है। क्या उनका कहने का अर्थ यह है कि अब तक यह भारत के साथ नहीं था? उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित राज्य बनने के बाद से आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

यदि राज्य में सबकुछ सामान्य है तो वे राजनीतिक नेताओं को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? पहले वे कहते थे कि वे अलगाववादियों से बात नहीं करेंगे लेकिन अब वे मुख्यधारा के नेताओं से भी बात नहीं कर रहे हैं। पीडीपी नेता ने राज्य में विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक अमले को मजबूत करने और विकास कार्यों में किसी भी तरह की राजनीति से बचने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें