फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद कांड: पीड़िता के पिता बोले- अब बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति

Fri, 06 Dec 2019 10:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
हैदराबाद की पशु चिकित्सक के पिता - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम हत्या के चार आरोपियों को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इसे लेकर पीड़िता के पिता ने सरकार और पुलिस को बधाई दी है। उनका कहना है कि अब बेटी की आत्मा को शांति मिल जाएगी। हैदराबाद की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश था। सभा आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


अब बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति

पशु चिकित्सक के पिता ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चारों आरोपियों पर कहा, 'मेरी बेटी की मौत को दस दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।' 
 

 

रिकॉर्ड टाइम में मिला इंसाफ

पीड़िता की बहन ने कहा, 'आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मैं यह सुनकर बहुत खुश हूं। यह एक उदाहरण है। रिकॉर्ड टाइम में इंसाफ मिल गया है। मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे।'

विज्ञापन

आरोपी की मां ने कहा था उसे भी पीड़िता की तरह जला दो

27 नवंबर को आरोपी मदद के बहाने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां उन्होंने पहले उसके साथ हैवानियत की फिर हत्या के बाद शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल था। दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाने वाली इस घटना के आरोपियों को फांसी पर चढ़ाने की मांग हो रही थी। एक आरोपी केशवुलू की मां ने कहा था कि जैसा आरोपियों ने पीड़िता के साथ किया, उन्हें भी उसी तरह जला दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें