फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फासिस्ट ताकतें यूपी को दूसरा गुजरात बनाना चाहती हैं : आजम खां

Wed, 28 Sep 2016 03:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने एक बयान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जूता फेंके जाने की घोर निंदा की है। वहीं कहा कि फासिस्ट ताकतें यूपी को गुजरात बनाने पर तुली हैं। बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर में दंगे कराने वालों के विरुद्ध पूरे राष्ट्र को इसकी निंदा करनी चाहिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली उर्फ शानू ने मंत्री की ओर से जारी बयान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सीतापुर में जूता फेंके जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह असहनशीलता की श्रेणी में आता है। 

राजनीति में जो लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं, वो देश को एक नई असहनशील दिशा दे रहे हैं, इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे, वही होंगे जो पूरी दुनिया कह रही है। आजम खां ने कहा कि जूता फेंकने वालों की पूरे राष्ट्र को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फासिस्ट ताकतें चुनाव के मद्देनजर यूपी को दूसरा गुजरात बनाना चाहती हैं। सभी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। 
विज्ञापन


कहा कि जूता फेंकना बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर के दंगे कराने वालों के विरुद्ध एकजुट होकर पूरे राष्ट्र को इसकी निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आरएसएस की असहनशीलता का नतीजा है। बिजनौर देहात में बेटी छेड़ी भी, गरीब की जान भी गईं। कहा कि फासिस्ट ताकतों से घृणा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें