फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एलजी के सलाहकार फारूक खान का दावा, कभी घाटी में थे 100 फीसदी हिंदू 

Sun, 01 Mar 2020 12:23 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में एलजी के सलाहकार फारूख खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल (एलजी) के सलाहकार फारूख खान ने दावा किया है कि एक समय कश्मीर 100 फीसदी हिंदू राज्य हुआ करता था। गुजरात में 'इंडिया आइडिया' कॉन्क्लेव में फारूख खान ने शनिवार को कहा कि हमारा पहला लक्ष्य अपने उन सभी कश्मीरी पंडित भाई-बहनों को पूरे सम्मान के साथ वापस लाना है, जो डर की वजह से घाटी छोड़कर चले गए थे। 

विज्ञापन

 

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू के सलाहकार फारूख ने यह भी दावा किया कि कभी कश्मीर में सिर्फ हिंदू रहते थे। उन्होंने कहा, 'हम में से बहुत ही कम लोगों को पता है कि कश्मीर कभी 100 फीसदी हिंदू राज्य था। जो लोग भी वहां जाते हैं, उन्हें कश्मीर म्यूजियम जरूर जाना चाहिए। इससे आपको प्राचीन कश्मीर के इतिहास की सही तस्वीर मिल पाएगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें