जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला ने संसद में शनिवार को जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी देशों से संबंध को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर होने वाली झड़पें बढ़ रही हैं और लोग मर रहे हैं। इस स्थिति से निकलने का कोई रास्ता निकालना चाहिए। जिस तरह आप चीन से बातचीत कर रहे हैं कि वो पीछे हट जाए वैसे ही हमें हमारे और भी पड़ोसियों से बात करनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति आज ऐसी है कि जहां प्रगति होनी चाहिए थी वहां कोई प्रगति नहीं है। आज भी हमारे बच्चे और दुकानदारों के पास 4जी फैसिलिटी नहीं है, जो कि हमारे देश में बाकि जगहों पर है। वो तालीम कैसे ले सकते हैं जबकि सबकुछ आज तो इंटरनेट पर है।