फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अन्नदाता' के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ- किसानों की बात सुनने को तैयार, हर गलतफहमी करेंगे दूर

Mon, 14 Dec 2020 02:09 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। सरकार द्वारा किसानों को मनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हम हमेशा से ही अपने किसानों की बात सुनने के लिए तैयार हैं, उनकी गलतफहमियों को दूर किया जाएगा। कृषि ही एक ऐसा सेक्टर रहा है, जो महामारी के प्रभाव से बचा रहा है। 

विज्ञापन


फिक्की की 93वीं आम बैठक में कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर राजनाथ ने कहा, कृषि एक ऐसा क्षेत्र रहा है जो महामारी के दुष्प्रभावों से बचने में सक्षम रहा है और वास्तव में यह सबसे अच्छा है। हमारी उपज और खरीद भरपूर है और हमारे गोदाम भरे हुए हैं। 



रक्षा मंत्री ने कहा, हमारे कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिगामी कदम उठाने का कोई सवाल ही नहीं है। हाल के सुधारों को भारत के किसानों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा,  हम हमेशा अपने किसान भाइयों की बात सुनने के लिए तैयार रहते हैं, उनकी गलतफहमी को दूर करते हैं और उन्हें वह आश्वासन प्रदान करते हैं जो हम प्रदान कर सकते हैं। हमारी सरकार हमेशा चर्चा और संवाद के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें