फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों से पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक फसल लहलहाई

Thu, 18 Feb 2021 04:31 AM IST
देव कश्यप अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली

सार

-भाजपा और शिरोमणी अकाली दल शहरी इलाके भी छीने
- शहरी इलाकों में जबरदस्त जीत ने चौंकाया
विज्ञापन
पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के विरोध ने पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक फसल लहलहा दी है। स्थानीय निकाय चुनाव में ग्रामीण ही नहीं शहरी इलाकों में बेहतर प्रदर्शन से राज्य मेंबदले राजनीतिक समीकरण अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ऑक्सीजन का काम करेंगे। शहरी इलाकों में सालों से जमी भाजपा और शिरोमणी अकाली दल के लिए नतीजे चिंता बढ़ाने वाले हैं।

विज्ञापन


पंजाब के लोगों की भाजपा और आकालियों से नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य के आठ नगर निगमों में सात पर कांग्रेस ने कब्जा कर चौंका दिया है। बठिंडा में 53 साल बाद कांग्रेस का मेयर बनने जा रहा है। फिरोजपुर नगर परिषद में 33 में सभी 33 वार्डों पर कांग्रेस जीती है।
 
राजस्थान के बाद पंजाब से स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की बेहतरीन जीत ने नेतृत्व का उत्साह बढ़ाने के साथ किसानों के मुद्दे पर आगे बढ़ने की राह सुझाई है। किसान आंदोलन के शुरुआती दिनों में बाहर से समर्थन देने वाली कांग्रेस ने आंदोलन के राजनीतिक मायने समझकर ही इसे अपने अभियान का हिस्सा बनाया है। कांग्रेस लगातार यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में किसान पंचायत कर खुद को जोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की एकतरफा जीत के तीन मोटे कारण गिनाते हैं। रावत का कहना है कि किसान आंदोलन को पंजाब के हर व्यक्ति भले ही वो किसान नहीं है इसे अपने खिलाफ माना है। पंजाब के लोग मानते हैं कि तीनों कृषि कानून राज्य की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देंगे।

कांग्रेस के प्रति लोगों के भरोसे का एक कारण भाजपा और अकाली दल की नकारात्मक सोच भी है। जिस तरह भाजपा ने कानून बनाए और लागू कराए उससे दोनों दलों की विश्वनीयता पर सवाल उठा है। वहीं आप की भूमिका को भी लोगों ने नकार दिया है।

पंजाब के शहरी इलाकों के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय प्रभारी रावत, राज्य की सरकार के कामकाज के साथ पार्टी के प्रति पंजाब के लोगों की सोच को मानते हैं। उनका कहना है कि वहां के लोग जानते हैं कांग्रेस की सरकार में शांति और सद्भावना रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें