फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मंत्रालय भवन में किसानों का प्रदर्शन, कुछ को हिरासत में लिया; शिंदे बोले- 15 दिन में करेंगे समाधान

Tue, 29 Aug 2023 04:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: मुंबई के मंत्रालय भवन के अंदर प्रदर्शन कर रहे किसान प्रोटेक्शन नेट में कूद गए। कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है। वे जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मुंबई में मंत्रालय भवन के अंदर किसानों का प्रदर्शन। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में मंत्रालय भवन के अंदर किसान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कुछ प्रदर्शनकारी इस दौरान इमारत की पहली मंजिल में लगाई गई प्रोटेक्शन नेट में कूद गए हैं। पुलिस की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन

  
राज्य के मंत्री दादाजी भुसे ने मंत्रालय भवन में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात कर रहे हैं। कुछ किसानों को हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है।
 

किसानों के प्रोटेक्शन नेट में कूदकर प्रदर्शन करने को लेकर राकांपा नेता रोहित पवार ने कहा, जिस तरीके से उन्होंने आंदोलन किया, वह ठीक नहीं है। लेकिन सरकार ने उनकी आवाज सुनी होती तो यह चीज नहीं होती। फिर मेरा कहना है कि इस तरह का आंदोलन करना ठीक नहीं है। सरकार को उनकी सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं को दूर करना चाहिए। महाराष्ट्र की बात करें तो आज यहां सूखे की स्थिति बहुत खतरनाक है। पीने के लिए पानी नहीं है। जानवरों के लिए भी पानी और चारे की परिस्थिति बहुत विकट है। उस पर सरकार को चर्चा करनी चाहिए। 
विज्ञापन


किसानों के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, मैंने आज किसानों को यहां बुलाया था। उन्होंने (राज्य मंत्री) दादा भुसे के साथ बैठक की है। उनके मुद्दों की समीक्षा 15 दिनों में की जाएगी और एक समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें