सरकार और किसान के बीच वार्ता से कुछ देर पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के 'असत्याग्रह’ के लंबे इतिहास के कारण किसान को अब उनपर भरोसा नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख और हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था उसका क्या हुआ। पीएम मोदी ने कहा था कि मुझे 50 दिन का समय दीजिए सब ठीक कर दूंगा।
राहुल ने पीएम मोदी पर कोरोना को लेकर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हम 21 दिनों में कोरोना के खिलाफ युद्ध जीतेंगे लेकिन क्या यह हो पाया। पीएम ने कहा था कि न तो हमारे क्षेत्र में किसी ने घुसपैठ की है और न ही कोई करेगा। इसलिए पीएम मोदी के झूठ के लंबे इतिहास के कारण किसानों को उनपर भरोसा नहीं रहा है।