फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: 10 अप्रैल को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे करेंगे जाम, मई में होगा संसद मार्च

Thu, 01 Apr 2021 03:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • संयुक्त किसान मोर्चा ने अगले दो महीनों की योजना का किया एलान
विज्ञापन
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान मई में पैदल संसद मार्च करेंगे। किसानों ने 10 अप्रैल को किसान कुंडली-मानेसर-पलवर एक्सप्रेसवे को 24 घंटे के लिए बंद करने का भी एलान किया है।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को संगठन की आगामी दो महीने की रणनीति की जानकारी दी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, संयुक्त किसान मोर्चा की मंगलवार को हुई बैठक में तय हुआ कि किसान संसद तक मार्च करेंगे।

हालांकि मार्च की तारीख पर अभी फैसला होना बाकी है। मार्च में न सिर्फ किसान, बल्कि आंदोलन का समर्थन करने वाली महिलाएं, बेरोजगार युवक और श्रमिक भी हिस्सा लेंगे। यह पैदल मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और विशेष ध्यान रखा जाएगा कि 26 जनवरी की घटना न दोहराई जाए।
विज्ञापन


चढूनी ने कहा, अगर संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई होती है तो प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण करने के लिए समिति का गठन करेंगे। किसानों को स्पष्ट कर दिया गया है कि संयुक्त किसान मोर्चा हर तरह की हिंसा की निंदा करता है और अगर उनके द्वारा किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है तो उन्हें इसका जुर्माना चुकाना होगा।

इसके अलावा 6 मई को आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही श्रम दिवस और अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें