महाराष्ट्र के बीड जिले में कर्ज में डूबे एक किसान ने साहूकारों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने और परेशान किए जाने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उधार देने वाले युवराज बहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गंगाराम गावडे ने साहूकार से 2,000 रुपये कर्ज लिया था, लेकिन वह उससे ब्याज सहित 28,000 रुपये चुकाने को कह रहा था।
पुलिस सब इंस्पेक्टर के मुताबिक 45 वर्षीय किसान गंगाराम गावडे ने रविवार को अपने घर के पास पेड़ पर कथित रूप से फांसी लगा कर जान दे दी। मौके से गावडे का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बहिर पर परेशान करने का आरोप लगाया है।