फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में टिकैत: ट्रैक्टर आंदोलन की दी धमकी, कहा- गांधीनगर के घेराव का वक्त आ गया

Mon, 05 Apr 2021 08:20 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, अहमदाबाद

सार

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सैकड़ों किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार इन कानूनों को निरस्त करे और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाए। बता दें कि इन कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में एक ट्रैक्टर परेड निकाली थी।
विज्ञापन
अहमदाबाद में राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को गुजरात में किसान ट्रैक्टर आंदोलन शुरू करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी गांधीनगर का घेराव करने का समय आ गया है और जरूरत पड़ी तो बैरिकेड भी तोड़ेंगे। साबरमती आश्रम के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिकैत ने दावा किया कि गुजरात के किसान खुश नहीं हैं और त्रस्त हैं।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा, 'किसान अपने ट्रैक्टरों का उपयोग करके गुजरात में आंदोलन करेंगे। गांधीनगर के घेराव और सड़कों को अवरुद्ध करने का समय आ गया है। यदि जरूरत पड़ी तो हम बैरिकेड भी तोड़ेंगे।' भाकियू के नेता तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रचार करने के लिए रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

टिकैत ने कहा, 'यहां आंदोलन न होने से किसान त्रस्त हैं। किसानों को यह कहने के लिए मजबूर किया जाता है कि वे खुश हैं और लाभ कमा रहे हैं। कृपया हमें भी वह तकनीक दें जो गुजरात के किसानों को लाभ कमाने में मदद कर रही है।' उन्होंने दावा किया कि बनासकांठा के किसान तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आलू बेचने को मजबूर हैं। गुजरात के लिए भावी योजना के बारे में पूछने पर टिकैत ने कहा, “क्या यह किसानों को खुश करने के लिए पर्याप्त है? हम यहां किसानों के मन से डर निकालने आए हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे।”
विज्ञापन


यात्रा के दूसरे दिन, राकेश टिकैत ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के साथ साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बाद में, टिकैत और वाघेला आणंद जिले के करमसद शहर पहुंचे और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनके पैतृक स्थान पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद टिकैत सूरत के बारदोली के लिए रवाना हो गए जहां वह शाम में किसानों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें