फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर मलयालम कवयित्री सुगाथाकुमारी का 86 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन

Thu, 24 Dec 2020 05:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
कवियत्री सुगाथाकुमारी - फोटो : twitter
विज्ञापन

मशहूर मलयालम कवयित्री और पर्यावरण कार्यकर्ता सुगाथाकुमारी का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। 86 वर्षीय कवयित्री का तिरवनंतपुरम स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। पद्मश्री से सम्मानित सुगाथाकुमारी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं।

विज्ञापन


उन्हें गंभीर निमोनिया की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। वह ब्रोन्कोपमोनिया से भी पीड़ित थी। इसके कारण फेफड़ों में सूजन पैदा हो गई थी। तिरुवनंतपुरम के जवाहर बाल भवन के प्रिंसिपल रहीं सुगाथाकुमारी केरल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रेन लिटरेचर द्वारा प्रकाशित एक पत्रिका ‘थलीर’ की प्रधान संपादक भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें