फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का मुंबई में निधन, बाल ठाकरे को मानते थे आदर्श

Sat, 28 Dec 2019 11:30 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कार्टूनिस्ट विकास सबनीस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दिग्गज कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 69 साल के थे। सबनीस के घर में पत्नी और एक बेटा है। 12 जुलाई, 1950 को जन्में सबनीस ने मुंबई के जे जे स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की थी।

विज्ञापन


वह प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को अपना आदर्श मानते थे। ठाकरे राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित साप्ताहिक पत्रिका 'मार्मिक' के लिए कार्टून बनाते थे। हालांकि, अपनी बढ़ती राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण उन्होंने बाद में ये जिम्मेदारी सबनीस को सौंप दी।
विज्ञापन


12 साल तक वहां काम करने के बाद, सबनीस एक मराठी दैनिक अखबार 'लोकसत्ता' से जुड़ गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें