फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prafulla Roy: प्रख्यात बंगाली साहित्यकार प्रफुल्ल रॉय का निधन, उनके लेखन में दिखी देश विभाजन की पीड़ा

Thu, 19 Jun 2025 08:54 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।

सार

प्रख्यात बंगाली साहित्यकार  प्रफुल्ल रॉय का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। देश के विभाजन के बाद 1950 में वे स्वतंत्र भारत में कोलकाता रहने आए थे, लेकिन उनके लेखन में देश विभाजन की पीड़ा हमेशा रही। 
विज्ञापन
प्रख्यात बंगाली साहित्यकार प्रफुल्ल रॉय - फोटो : एक्स-@airnewsalerts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात बंगाली साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रफुल्ल रॉय का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनका जन्म 11 सितंबर 1934 को अविभाजित भारत के बिकासपुर (अब बांग्लादेश में) के राजदिया गांव में हुआ था। देश के विभाजन के बाद 1950 में वे स्वतंत्र भारत आए और कोलकाता को स्थायी निवास बना लिया, लेकिन उनके लेखन में देश विभाजन की पीड़ा हमेशा रही। 

विज्ञापन


इसी पीड़ा को उन्होंने अपनी अमर कृति ‘केयापातार नौको’ (केयापत्ता की नाव) में उकेरा, जो आज भी प्रासंगिक है। उनके लिखे कहानियों और उपन्यासों पर आधारित 45 टेलीफिल्म, धारावाहिक और फीचर फिल्में बनी हैं। इनमें पिंजोर (1971), बाघबंदी खेला (1975), मोहनार दिके (1984), आदमी और औरत (1984), एकांत आपन (1987), चराचर (1994), टारगेट (1997) समंद मेयर उपाख्यान (2003), क्रांतिकाल (2005) और केयापातार नौको आदि शामिल हैं।

प्रफुल्ल को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 2003 में उन्हें ‘क्रांतिकाल’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। इसके अलावा शरत स्मृति पुरस्कार समेत कई अन्य सम्मानों से भी नवाजा गया। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में प्रतिध्वनि, गुनेर काछाकाछि (आग के पास), भातेर गंधो (चावल की गंध), उत्ताल समयेर इतिकथा, रथयात्रा, पितृभूमि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Plane Crash: अहमदाबाद हवाई अड्डा बर्ड स्ट्राइक का हॉटस्पॉट, पांच साल में 319 बार पक्षियों से टकराए विमान; दावा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें