फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysuru: अपार्टमेंट में मृत पाए गए चार लोग; शख्स ने पहले मां, पत्नी और बेटे को दिया जहर फिर खुद लगा ली फांसी

Mon, 17 Feb 2025 09:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलरू
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

कर्नाटक के मैसूरु में एक घर में सोमवार को एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए। घटना शहर के विश्वेश्वरैया नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चेतन (45), उनकी पत्नी रूपाली (43), उनके बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (62) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि संदेह है कि चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। हालांकि, उनकी मौत के सही कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मैसूरु पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने बताया कि विद्यारण्यपुरा के संकल्प अपार्टमेंट में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। वे लोग दो अलग-अलग फ्लैट में रह रहे थे, जिसमें से एक में चेतन की मां रहती थी, जबकि दूसरे में वह अपनी पत्नी और अपने बेटे के साथ रहता था।

कैसे सामने आया मामला?
पुलिस आयुक्त के मुताबिक, चेतन मूल रूप से हासन के गोरूर का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी मैसूरु निवासी थी। अमेरिका से चेतन के भाई भरत ने फोन किया और संदेह होने पर उसने रूपाली के माता-पिता को फोन कर चेतन के परिवार के बारे में पूछा। रूपाली के माता-पिता जब अपार्टमेंट पहुंचे, तब यह मामला सामने आया।
विज्ञापन


चेतन एक मैकेनिकल इंजीनियर था
उन्होंने बताया कि चेतन एक मैकेनिकल इंजीनियर था। 2019 में मैसूरु आने से पहले वह दुबई में काम करता था। यहां वह ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए मजदूरों को सऊदी भेजने का काम करता था। 

सटीक जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा
मौत की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और अपराध स्थल अधिकारी (एसओसीओ) की टीम मामले की जांच कर रही है। उनसे जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

मौत के मामले की जांच की जा रही
उन्होंने बताया, 'रविवार को परिवार गोरुर स्थित मंदिर गया था और उन्होंने मैसूरु के कुवेंपु नगर स्थित चेतन के ससुराल में रात्रि भोजन किया। चारों लोगों की मौत के मामले की जांच की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें