फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी

Mon, 08 Jun 2026 11:28 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 26 मई को खान को दी गई अंतरिम सुरक्षा रद्द कर दी थी। दक्षिण 24 परगना जिले के फलता पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन
जहांगीर खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल की तरफ से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, चुनावी हिंसा के आरोपी जहांगीर लंबे समय से फरार थे और मतदान के दौरान पुलिस को खुली चुनौती देकर चर्चा में आए थे। पुलिस के मुताबिक, उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास टीएमसी नेता जहांगीर खान को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ED Raids: सीमा पर ₹142 करोड़ की जब्ती; म्यांमार-बांग्लादेश बॉर्डर समेत बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में भी तलाशी

जहांगीर खान पर फलता पुलिस स्टेशन में सात एफआईआर
मामले में पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को सोमवार को उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 26 मई को जहांगीर खान को दी गई अंतरिम सुरक्षा रद्द कर दी थी। उनके खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फलता पुलिस स्टेशन में सात एफआईआर दर्ज की गई थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जहांगीर खान को उत्तरी बंगाल के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।' हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना: पश्चिम बंगाल में आठ साल बाद मिलेगा लाभ, आज केंद्र के साथ एमओयू साइन करेगी शुभेंदु सरकार

फलता में मतदान के दौरान नियमों का उल्लंघन

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की और नियमों के उल्लंघन के आरोप के बाद फलता में मतदान रोक दिया गया था। चुनाव के दौरान जहांगीर खान ने चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त पुलिस अधिकारी को 'पुष्पा झुकेगा नहीं' कहकर चुनौती दी थी। 21 मई को इस सीट पर दोबारा से चुनाव हुआ था। हालांकि, मतदान से पहले ही जहांगीर खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। लेकिन, जहांगीर ने यह साफ नहीं किया था कि इस फैसले के पीछे पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी या तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व का कोई निर्देश है या नहीं। हालांकि तृणमूल ने साफ तौर पर कहा था कि यह फैसला जहांगीर का निजी फैसला है, पार्टी का निर्देश नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें