फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मंत्री नवाब इकबाल के फोटो के साथ की गई छेड़छाड़

Sat, 05 Mar 2016 07:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
नवाब इकबाल महमूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के फोटो के साथ फेसबुक पर फिर छेड़छाड़ की गई है। बृहस्पतिवार को उनके फोटो को एडिट कर भाजपा नेताओं के साथ पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन


सोनम चौधरी के नाम से बनी आईडी के माध्यम से यह फोटो फेसबुक पर पोस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि, अबतक की छानबीन में पता चला है कि सोनम चौधरी के नाम से फेक आईडी बनाई गई है, लेकिन यह आईडी किस कंप्यूटर पर किसने बनाई है। उसका मकसद क्या है? अभी तक पुलिस जांच का कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

फेसबुक पर फोटो के साथ छेड़छाड़ करने का पहला मामला 13 फरवरी को कैबिनेट मंत्री के बेटे शान इकबाल ने कोतवाली संभल में दर्ज कराया था। 20 फरवरी को भी एक फोटो पोस्ट किया गया था, जिसमें उन्हें भाजपा के करीब दिखाया गया था।
विज्ञापन


संभल कोतवाली पुलिस के साथ साथ सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इस पर वर्क किया पर फर्जी आईडी चलाकर बार बार फोटो पोस्ट करने वाले का पता नहीं लगा।

मामला हाईप्रोफाइल था, इसलिए पुलिस अधीक्षक ने लखनऊ की क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। वहां के साइबर क्राइम विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। संभल कोतवाली से इस केस की डिटेल लखनऊ भेजी गई है।

जांच पड़ताल चल ही रही थी कि बृहस्पतिवार को फिर दो फोटो उसी सोनम चौधरी की आईडी से पोस्ट किए गए हैं। इन फोटो में नवाब इकबाल महमूद संभल के स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बैठे हैं। फोटो के साथ कमेंट भी किया गया है। जिसमें मंत्री को भाजपा के करीब दर्शाने की कोशिश की गई है। 

फर्जी तरीके से फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने के मामले में जो लोग शामिल हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस को उनके बारे में जानकारी मिल गई है लेकिन अभी जांच चल रही है। इसलिए कुछ खुलकर नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

- अतुल सक्सेना, पुलिस अधबीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें